फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi-Sultanpur bypass will be operational on new year

नये साल पर चालू हो जाएगा वाराणसी-सुल्तानपुर बाईपास

Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Varanasi-Sultanpur bypass will be operational on new year
जौनपुर। वाराणसी-सुल्तानपुर मार्ग पर बाईपास नये साल पर चालू हो जाएगा। इसके लिए काम अंतिम दौर में है। बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एनएच 56 सुल्तानपुर-वाराणसी मार्ग का निरीक्षण भी किया। साथ ही 30 दिसंबर तक बाईपास के दोनों लेन पर आवागमन चालू करने के लिए कहा। यदि ऐसा हो जाएगा तो शहर में यातायात व्यवस्था काफी हद तक ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी से सुल्तानपुर मार्ग पर छोटी-बड़ी गाडि़यों का आवागमन होता है। दिन में लखनऊ, सुल्तानपुर और प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली गाडि़यां शहर से ही होकर गुजरती हैं। दिन में मिर्जापुर की ओर से लखनऊ, सुल्तानपुर और वाराणसी जाने वाले ट्रक भी मडि़याहूं, पकड़ी चौराहा होते हुए नईगंज के रास्ते आते-जाते हैं। जबकि नईगंज रेलवे क्रासिंग में जफराबाद मार्ग पर दो रेलवे क्रासिंग पड़ते हैं। यह दिन में कई बार बंद होते हैं। इससे जाम की समस्या काफी बढ़ जाती है। यदि समय से जाम खुल भी गया तो इन रूटों की गाडि़यों का भार शहर में अधिक हो जाता है। हालांकि इसे देखते हुए वाराणसी-सुल्तानपुर हाइवे पर बाईपास बनाने का फैसला किया गया। इसके लिए दो साल से पहले से ही काम शुरू हो गया था। 14 किमी का बाईपास बनाने का फैसला किया गया। इसके लिए, वाराणसी की तरफ से सिरकोनी ब्लॉक के पास से बनाया जा रहा है, जो लखनऊ मार्ग पर लखौवा के पास निकला है। ऐसे में यह रूट चालू होने से वाहन जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। साथ ही लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, दोपहर बाद निरीक्षण के दौरान डीएम ने सडक निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जीएम नागार्जुन राव को निर्देश दिया कि गुणवत्ता पूर्ण कराते हुए नियत समय में कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि महरुपुर आरओवी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी तरह शिवापर अंडर पास पर ढलाई का कार्य चल रहा था। डीएम ने दोनों स्थानों पर शेष कार्य को 15 दिन के भीतर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिया है। डेहरापुर आरओवी के निरीक्षण के दौरान पाया कि पक्की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसपर पर कार्य में तेजी लाते हुए प्रत्येक दशा में 30 दिसंबर तक दो लेन आम जनता के लिए चालू कर दिया जाए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवास, सुधीर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed