जौनपुर: रिश्तेदारी में आए वाराणसी के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कुएं में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में मौसा के घर आए वाराणसी निवासी युवक का सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं हैं।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गढ़सरा गांव निवासी गोरेलाल के पुत्र त्रिभुवन(20) मखदूमपुर गांव में अपने मौसा पप्पू के घर रविवार की शाम छह बजे आए थे। त्रिभुवन रात करीब नौ बजे दरवाजे पर चारपाई डालकर सो गए। रात करीब ढाई बजे पप्पू राम शौच के लिए उठे तो त्रिभुवन बिस्तर पर नहीं दिखे।
कुएं में कटिया फेंकने पर शव का पता चला
आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। उनका मोबाइल फोन बिस्तर पर ही पड़ा था। गांव में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिले। सुबह आए थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने तलाश के दौरान आशंका वश घर से 10 कदम दूर पर स्थित कुएं में कटिया फेंका तो त्रिभुवन का शव मिला।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मृत युवक के पिता ने बताया कि त्रिभुवन घर से किसी कार्य से आजमगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। उन्होंने कहा कि अब तक की गई छानबीन से लगता है कि त्रिभुवन असंतुलित होकर कुएं में गिर गया या फिर आत्महत्या के इरादे से कुएं में कूद गया होगा। शरीर के किसी हिस्से में चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।