फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi Gold chain thief arrested accused identified after scanning footage from 200 CCTV cameras

वाराणसी: 12.50 लाख की सोने की चेन चोरी करने वाला अरेस्ट, 200 सीसी कैमरे खंगालने के बाद आरोपी की पहचान

Fri, 18 Sep 2026 06:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

वाराणसी में 12.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस टीम ने करीब 200 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की चेन बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Varanasi Gold chain thief arrested accused identified after scanning footage from 200 CCTV cameras
सिगरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंट रोडवेज के पास मारपीट के दौरान होटल कारोबारी की 12.50 लाख रुपये की सोने की चेन चोरी मामले में आरोपी बाबूलाल चौरसिया को सिगरा पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात अनौला टकटकपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 74 ग्राम सोने की चेन बरामद की गई। 200 सीसी कैमरे खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई।

विज्ञापन




सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर अनौला का निवासी है। 10 सितंबर 2026 की रात पीड़ित अविनाश प्रताप सिंह अपनी पत्नी और दोस्त फैजान के साथ पार्टी से लौट रहे थे। कैंट बस स्टैंड के सामने पिलर नंबर 42 के पास उनकी गाड़ी का शीशा बाइक सवार 3-4 लोगों से टकरा गया। इसके बाद कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें फैजान को चोट भी आई। 

विज्ञापन

इसी दौरान अविनाश की पहनी हुई सोने की चेन टूटकर गिर गई और अज्ञात व्यक्ति ने उसे चुरा लिया। बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज में गहरे भूरे रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को चेन चुराते देखा गया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के घर तक लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे बाबूलाल का नाम सामने आया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के घर तक लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे बाबूलाल की पहचान हो सकी। 

चेतगंज एसीपी शुभम जैन ने बताया कि आरोपी बाबूलाल चौरसिया का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वाराणसी और प्रयागराज के विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में चोरी, लूट और एनडीपीएस जैसी धाराएं शामिल हैं। वह पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वहीं, गिरफ्तारी टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed