फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaishnavi became medical officer and Suhani took over the chair of BDO

वैष्णवी बनीं चिकित्साधिकारी तो सुहानी ने संभाली बीडीओ की कुर्सी

Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi became medical officer and Suhani took over the chair of BDO
जौनपुर। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत शुक्रवार को महिला शक्ति केंद्र के तत्वावधान में नायिका मेगा इवेंट कार्यक्रम का आयोजन करंजाकला ब्लाक में हुआ। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया।
विज्ञापन

इसके तहत करंजाकला निवासी सुहानी शाह को एक दिन का खंड विकास अधिकारी का कार्यभार दिया गया, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा वैष्णवी पांडेय को बैठाया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा सुप्रिया ने प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर एक दिन का कार्यभार संभाला। इस नायिका इवेंट के माध्यम से मेधावी बालिकाओं को एक दिन का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया। अभियान का मकसद बालिकाओं में आत्मनिर्भरता की भावना पैदा होगी।। वे आगे शिक्षा के प्रति अधिक लगाव रखते हुए प्रशासनिक पदों पर कार्यरत होंगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों से बालिकाओं को प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षक आदर्श वर्मा, राजर्षि दत्त इंटर कालेज के अध्यापक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed