फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaccination of 3981 on the third day at Tika Utsav.

टीका उत्सव में तीसरे दिन 3981 का टीकाकरण

Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 3981 on the third day at Tika Utsav.
जौनपुर। जिले में मंगलवार को टीका उत्सव अभियान के तीसरे दिन 3981 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। बुधवार को आंबेडकर जयंती पर इस अभियान का समापन होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीका उत्सव अभियान के तीसरे दिन जिले की कुल 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर 3981 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3639 लोग थे। इसमें भी 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2193 लोग और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1446 लोगों को टीके की पहली डोज लगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 325 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। दो स्वास्थ्यकर्मी और 15 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीके की दूसरी डोज लगी। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके की डोज उपलब्ध है। सभी 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर वहां की जरूरत के अनुरूप उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed