फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   USCA Blue Team won the inaugural match

Jaunpur News: यूएससीए ब्लू टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
USCA Blue Team won the inaugural match
जौनपुर। दिनेश सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मंगलवार को टीडी कालेज के मैदान में खेला गया। पहला मुकाबला यूएससीए ब्लू व जेसीएफ के बीच हुआ।
विज्ञापन

यूएससीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जेसीएफ ने पहले बैटिंग करते हुए 94 रन बनाए। जेसीएफ की तरफ से सूरज यादव ने सर्वाधिक 20 रन व यूएससीए की तरफ से तनमय सेठ ने तीन विकेट लिया। 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएससीए ब्लू ने 14.4 ओवर में छह विकेट से जीत दर्ज कर ली। यूएससीए की तरफ से शाश्वत श्रीवास्तव ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सिद्धार्थ सिंह द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी जयप्रकाश सिंह रहे। इस दौरान खेल अध्यापक रमेश सिंह, उमानाथ सिंह क्रिकेट एकेडमी के संचालक कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed