फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uproar in opposition to extort money by students

धन उगाही के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

Sat, 14 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 14 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uproar in opposition to extort money by students
बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र के एवज में धन उगाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को इंटर कालेज मढ़ी के छात्रों ने हंगामा मचाया। वसूली को अनुचित बताते हुए छात्रों ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन जबर्दस्ती धन उगाही कर रहा है। इसके बाद पहुंची पुलिस ने नि:शुल्क प्रवेश पत्र का वितरण करवाया।

बताया जाता है कि इंटर कालेज मढ़ी के छात्र-छात्राएं शनिवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि इस दौरान छात्र-छात्राओं से प्रवेश पत्र के एवज में सौ रुपये शुल्क लिया जा रहा था।
विज्ञापन


 नहीं देने की बात कहने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही थी। इससे खफा छात्र लामबंद होकर हंगामा करने लगे। इसके बाद छात्रों का एक समूह चंदवक थाने पहुंच गया और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी मिलने के बाद एसओ शशिभूषण राय पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और अपनी मौजूदगी में प्रवेश पत्र का नि:शुल्क वितरण कराया। इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य साहब सिंह ने कहा कि मैं एक मीटिंग के सिलसिले में जिला मुख्यालय हूं। मामले की जानकारी मुझे नहीं है। विद्यालय पर पहुंचकर जांच करवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed