{"_id":"5f1c83a3795de4203b023d75","slug":"uproar-by-accusing-me-of-conversion-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर किया हंगामा, माफीनामे के बाद पुलिस ने महिलाओं को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर किया हंगामा, माफीनामे के बाद पुलिस ने महिलाओं को छोड़ा
Sun, 26 Jul 2020 12:40 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस पूजा-पाठ करा रही महिलाओं को थाने ले गई। माफीनामा के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सुदनीपुर गांव के एक घर में महिलाएं पूजा-पाठ करा रही थीं। इसमें 15-20 महिलाएं मौजूद थीं। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह बच्चा के साथ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और धर्म परिवर्तन के लिए दीक्षा दिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि महिलाओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा। सूचना पर यूपी-112 की टीम पहुंची और तीन महिलाओं को थाने ले गई। एसएसआई सुरेंद्र दुबे ने बताया कि महिलाओं ने माफीनामा दिया है। उन्होंने दोबारा ऐसी हरकत न करने की सहमति दी है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन