फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uproar at vaccination center, scuffle with head

टीकाकरण सेंटर पर हंगामा, प्रधान से हाथापाई

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar at vaccination center, scuffle with head
सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्रा. विद्यालय असरोपुर में शुक्रवार की शाम को वैक्सीनेशन के दौरान हंगामा खड़ा हो गया था। आरोप है कि सीएचओ के पति ने ग्राम प्रधान से हाथापाई भी की। वहीं, हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि चार बजे के पहले ही सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आफिसर) रचना सिंह ने वैक्सीनेशन बंद कर दिया था। इसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने प्रधान को दिया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान धीरज चौबे सेंटर पर पहुंच गए। प्रधान ने सीएचओ से वैक्सीनेशन बंद करने का कारण पूछा तो विवाद खड़ा हो गया था। इसपर सीएचओ ने फोन करके अपने पति इंद्रप्रताप सिंह को बुला लिया। आरोप है कि इंद्रप्रताप सिंह अपने 4-5 साथियों को लेकर प्रा. विद्यालय असरोपुर वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे और वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े लोग और ग्राम प्रधान से अभद्रता करने लगे। ग्राम प्रधान धीरज चौबे ने बताया कि वैक्सीन 5 बजे तक होना था। सीएचओ रचना सिंह ने 4 बजे वैक्सीनेशन बंद कर दिया और कहा कि अब वैक्सीन नहीं लगेगा। उनके साथ मौजूद सहयोगी महिला वैक्सीन लगाने के लिए तैयार थी, लेकिन रचना सिंह ने टीका लगाने के लिए ऑनलाइन काम करने से इंकार कर दिया। जिसपर वहां उपस्थित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधान ने सीएचओ रचना सिंह और उनके पति इंद्रप्रताप सिंह के खिलाफ सुजानगंज थाने में लिखित तहरीर दी है। इस संदर्भ में चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज डॉ ओंकार भारती का करना है स्टाफ की कमी के कारण मेगा वैक्सीनेशन में डीआईओ के निर्देश पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की ड्यूटी वैक्सीनेशन के कार्य में लगाई गई थी। वहीं, सीएचओ ने सीएमओ और थानाध्यक्ष को पत्र भेजा है, जिसमें आरोप है कि मुझे कमरे में बंद कर दिया गया था। जिसके बाद मैंने फोन कर अधिकारियों को सूचना दिया था। इस बाबत थानाध्यक्ष सुजानगंज पवन उपाध्याय का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed