फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Upon witnessing the slaying of Putana, the devotees chanted slogans of victory.

Jaunpur News: पूतना वध की लीला देख भक्तों ने लगाए जयकारे

Sun, 08 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Upon witnessing the slaying of Putana, the devotees chanted slogans of victory.
कंदवा। मां भवानी प्राकट्य स्थल कसवढ़ डेहरियाडीह परिसर में रुद्रचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें वृंदावन से आए रास कलाकारों ने शुक्रवार की रात रासलीला में पूतना वध लीला का सजीव मंचन किया। मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। उन्होंने खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन

लीला में कृष्ण जन्म के बाद आकाशवाणी सुनकर कंस भयभीत हो जाता है और मंत्रियों को बुलाकर मंत्रणा करता है कि ब्रज क्षेत्र में जन्मे बालकों का वध कैसे किया जाए। लंबी मंत्रणा के बाद पूतना को बुलाया जाता है। पूतना अपने स्तनों पर जहर लगाकर ब्रज में जाती है और यशोदा के घर जाकर श्रीकृष्ण को दूध पिलाती है। श्रीकृष्ण दूध पीकर पूतना का वध कर देते हैं। इससे पूर्व सुबह व शाम विद्वान आचार्यों ने यज्ञमंडप में हवन पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार किया। इस दौरान प्रभाष सिंह ,संजय सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed