फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UPA to be handed over to Sharad Pawar: Siraj Mehndi

शरद पवार को सौंपे यूपीए की कमान: सिराज मोदी

Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
UPA to be handed over to Sharad Pawar: Siraj Mehndi
जौनपुर। यूपीए का अध्यक्ष शरद पवार को बनाया जाना चाहिए ताकि उनके नेतृत्व में देश की सभी सेक्युलर पार्टियां एक प्लेटफार्म पर आएं और वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकें। यह बातें विधान परिषद के पूर्व सदस्य सिराज मेहंदी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को कोविड वैक्सीन के उपयोग का स्वतंत्र अधिकार होना चाहिए।टीकाकरण अभियान के नाम पर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। आरोप लगाया कि योग गुरु रामदेव ने योग करने वालों को कोविड वैक्सीन न लगवाने का ऐलान कर लोगों को बरगलाने का काम किया है। देश के वैज्ञानिकों ने रात-दिन मेहनत कर वैक्सीन की खोज की जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। आए दिन महिलाओं के साथ लूट एवं बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार इन लुटेरों और बलात्कारियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो गया है। कहा कि देश के किसान सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब जनता सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed