फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP TET 2022: two people arrested who came sitting in exam instead of other candidate In Jaunpur

UPTET 2022: जौनपुर में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Mon, 24 Jan 2022 01:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Jan 2022 01:05 AM IST
सार

जौनपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
UP TET 2022: two people arrested who came sitting in exam instead of other candidate In Jaunpur
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था देखने पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दूसरे के स्थान पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा दे रहे तीन लोगों को वाराणसी एसटीएफ और जनपद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


 जनपद में पहली पाली की परीक्षा 68 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान दो साल्वर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि सरायख्वाजा क्षेत्र के सहदेव ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में प्रथम पाली की शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान अर्नव सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी ईशुपुर, थाना सदर हाजीपुर, जनपद वैशाली, बिहार को एसटीएफ वाराणसी ने पकड़ा। वह महेंद्र यादव निवासी रंजितपुर, थाना लाइन बाजार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र के राम निरंजन इंटर कालेज कचगांव के प्रवेश गेट पर राजीव कुमार यादव निवासी ललियारी, थाना खुदागंज, जिला गया को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। वह जितेंद्र पाल गंगवार निवासी पंडरी खात्मा भोजीपुरा, बरेली की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा 44 केंद्रों पर दोपहर दो ढाई बजे से शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा में जलालपुर थाना क्षेत्र के बयालसी डिग्री कॉलेज में अन्नू कुमारी निवासी खगौल दानापुर, पटना, बिहार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वह अंकिता दुबे निवासी ग्राम पांडेय पट्टी चक कटूई इमलो थाना जफराबाद के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अभ्यर्थियों से मोबाइल और झोला के नाम पर हुई वसूली

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संस्थानों को टीईटी के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूरदराज के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए हुए थे। इनके मोबाइल, झोला और बैग जमा करने के लिए बाहर कोई जगह नहीं थी। इसके लिए, एमबीए विभाग के लोगों द्वारा एक पाली में प्रत्येक छात्र से 10 रुपये से लेकर मोबाइल और झोला बैग जमा कराए गए। इसके नाम पर उनसे 10-10 रुपये की वसूली की गई। परीक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

परीक्षा के बाद दो बार शहर में लगा जाम, आवागमन प्रभावित

टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई है। 41996 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 35155 परीक्षा में शामिल हुए। 3841 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार, दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 28146 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25103 परीक्षा में शामिल हुए और 3043 ने परीक्षा छोड़ दिया। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद दो चरण में शहर में जाम लगा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के सद्भावना पुल, ओलंदगंज, टीडी कालेज गेट, रोडवेड तिराहा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।\\

हालांकि परीक्षा को देखते हुए शहर के सभी तिराहों और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ थाने की पुलिस भी यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए लगी रही। मडि़याहू पीजी कॉलेज एवं बीएनबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह आठ बजे पहुंच गए है। 8:30 बजे कॉलेज का गेट खुलने पर परीक्षार्थी प्रवेश लेना शुरू किए। परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी ली गई। बीएनबी इंटर कॉलेज में 600 परीक्षार्थी जबकि मडि़याहूं पीजी कॉलेज में 1000 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शामिल हुए।

करंजाकला स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रबंध अध्ययन संकाय केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 25 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भी परीक्षा देने से रोक दिया गया। करीब 60-70 की संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थी रोते हुए घर लौट गए। विज्ञान संकाय, कला संकाय, फार्मेसी संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान एवं प्रबंध अध्ययन संकाय को टीईटी परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed