फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Police arrested two accused after revealing Jaunpur doctor murder case

जौनपुर डॉक्टर हत्याकांड: 5 लाख की सुपारी देकर झोलाछाप ने कराई थी हत्या, शूटरों ने ताबड़तोड़ बरसाई थी गोलियां

Mon, 15 Jan 2024 06:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

जौनपुर पुलिस ने डॉक्टर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता डॉक्टर का सहयोगी झोलाछाप निकला। वह डॉक्टर के साथ ही पहले काम करता था। बाद में दोनों अलग- अलग अस्पताल का संचालन करने लगे। व्यापारिक विवाद में ही उसने हत्या की साजिश रची। 

विज्ञापन
UP Police arrested two accused after revealing Jaunpur doctor murder case
जौनपुर हत्याकांड में अरेस्ट दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर चौराहे पर 10 दिन पहले डॉक्टर तिलकधारी सिंह की हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने सोमवार को पुलिस लाइन सभाागार में किया। इसमें पुलिस ने डॉक्टर से व्यापारिक विवाद के चलते हत्या होने की बात कही है। पांच लाख की तय सुपारी के तहत तीन शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता झोलाछाप व एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो शूटर अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि जलालपुर चौराहे पर चिकित्सक तिलकधारी सिंह पटेल की बीते चार जनवरी को घर में सोते समय तीन बदमाशों ने पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में मुख्य शूटर महेश सोनकर निवासी लालपुर जलालपुर को रविवार की रात जलालपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर भवनाथपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस व एक लूट की बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। 

विज्ञापन

इस बात को लेकर हुआ था विवाद

घटना में मुख्य साजिशकर्ता किशन सिंह निवासी कसेरूपूरेदयाल थाना सुरेरी है। यह वर्तमान में जलालपुर में श्री कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय चलाता है। इसका मृतक डॉक्टर तिलकधारी पटेल से व्यापार संबंधी विवाद था। पहले दोनों साथ में हॉस्पिटल चलाते थे फिर बाद में अलग-अलग अस्पताल का संचालन करने लगे। किशन सिंह के पास कोई डिग्री नहीं है। वह झोलाछाप है। 

उसका कहना है कि तिलकधारी पटेल उसके व उसके अस्पताल के खिलाफ गलत अफवाह फैलाकर व्यापार खराब कर रहे थे। जिसके कारण उसका अस्पताल बिल्कुल नहीं चल रहा था। मजबूर होकर उसने महेश सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर, व उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच लाख रुपये में डॉ. तिलकधारी पटेल की हत्या करने की बात तय की।

घटना के पहले 20 हजार रुपये तथा घटना के बाद 25 हजार रुपये दिया गया। घटना के समय साजिशकर्ता किशन सिंह भी दूर खड़ा था। हत्या में अभी तक मुख्य साजिशकर्ता किशन व मुख्य शूटर महेश सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष दो शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed