फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP panchayat elections 2021: clash between candidates and there supporters at booth panchayat chunav in jaunpur

यूपी पंचायत चुनाव: बूथ पर भिड़े दो प्रत्याशियों के समर्थक, मारपीट में पांच घायल

Thu, 15 Apr 2021 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat elections 2021: clash between candidates and there supporters at booth panchayat chunav in jaunpur
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में पंचायत चुनाव के दौरान कई जगह पर मामूली विवादों में झड़प और मारपीट की भी घटनाएं हुईं। बदलापुर के रुपचंद्रपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चले। इसमें पांच लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर देख बदलापुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सिंगरामऊ के बछुआवर में भी चुनावी विवाद को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी के बाद मतदान बाधित हुआ।

विज्ञापन


बदलापुर के बूथ संख्या 222, 221 प्राइमरी विद्यालय रुपचंदपुर के नजदीक प्रधान पद की प्रत्याशी विजय कुमारी पत्नी शिव नारायण सिंह और कुसुम सिंह पत्नी दिनेश सिंह के समर्थकों के बीच ईंट पत्थर और लाठी-डंडे से मारपीट हुई। मतदान कराने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में शिव नारायण सिंह(58), आदर्श कुमार(36), कृष्ण कुमार (24), मनीष सिंह और कमलेश सिंह(35) शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी को बदलापुर सीएचसी लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बूथ के पास से उपद्रवियों को खदेड़ कर मतदान को सकुशल आरंभ कराया। यहां कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंगरामऊ के बछुआर गांव में बूथ पर दो पक्षों में मारपीट से मतदान कुछ देर के लिए रुक गया। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed