फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP panchayat election: Now Awadhesh will come out of the hut and sit in the Mini House

यूपी : अब झोपड़ी से निकलकर मिनी सदन में बैठेंगे अवधेश, दोस्तों ने चंदे से पर्चा भरवाकर लड़वाया था चुनाव

Tue, 04 May 2021 10:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat election: Now Awadhesh will come out of the hut and sit in the Mini House
अवधेश सरोज - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सिंगरामऊ में झोपड़ी में रहने वाले अवधेश सरोज ने कभी सोचा नहीं था कि धनबल-बाहुबल के प्रभाव वाले चुनाव में उन्हें भी कभी मिनी सदन में बैठने का मौका मिलेगा। अब उन्हें यह गौरव हासिल हो गया है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 21 से उन्हें जीत मिली है। खास बात यह कि दोस्तों ने चंदा लगाकर उनका पर्चा भरा और चुनाव लड़ाया। परिणाम आने पर वह बदलापुर ब्लाक में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी बने हैं।

विज्ञापन


बदलापुर ब्लाक के मल्लूपुर निवासी अवधेश सरोज बेहद गरीब परिवार से हैं। बचपन में आठ वर्ष की उम्र में पिता का साया उनके सिर से उठ गया। पिता की मृत्यु के बाद घर-परिवार का सारा बोझ उनकी मां पर आ गया। मां गांव में ही मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करने में लगी रहीं। अवधेश को बचपन से ही सेना में जाने का बहुत शौक था। इसके लिए वह लगभग 16 साल की उम्र से ही गांव में स्थित सोन चिरैया मैदान पर जाकर नंगे पैर ही दौड़ लगाते थे।

विज्ञापन

अवधेश ने बताया कि वह 18 साल की उम्र में आर्मी में पहली बार भर्ती होने गए। दौड़ में चयनित भी हुए, लेकिन मेडिकल में बाहर हो गए। ऐसा उनके साथ छह बार हुआ। अवधेश बहुत अच्छे धावक है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। इस बार जब जिला पंचायत सदस्य की सीट आरक्षित हुई तो उनके साथ सेना की तैयारी कर रहे दोस्तों ने उन्हें चुनाव लडऩे का सुझाव दिया। दोस्तों ने ही चंदा लगाकर जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 21 से पर्चा भी दाखिल कराया और चुनाव का पूरा प्रबंधन भी किया। अब जब मतगणना हुई तो अवधेश 3861 वोटों से जीत गए हैं। यह अंतर बदलापुर ब्लाक के चार वार्डों में सबसे बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed