{"_id":"643bcf997f004e97b50f2356","slug":"up-nikay-chunav-2023-bjp-ticket-to-manorama-from-jaunpur-geeta-from-shahganj-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: जौनपुर से मनोरमा, शाहगंज से गीता और मुंगराबादशाहपुर से कपिल गुप्ता को भाजपा ने दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: जौनपुर से मनोरमा, शाहगंज से गीता और मुंगराबादशाहपुर से कपिल गुप्ता को भाजपा ने दिया टिकट
Sun, 16 Apr 2023 04:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:06 PM IST
सार
यूपी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जौनपुर से अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा मौर्या उम्मीदवार होंगी। मुंगराबादशाहपुर नगर से अध्यक्ष पद के लिए कपिल गुप्ता को टिकट मिला है। शाहगंज से भाजपा ने फिर गीता जायसवाल पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
मनोरमा मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव में जौनपुर जिले का चुनाव प्रथम चरण में चार मई को होना है। इसके लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन का समय यानी सोमवार का ही समय बचा है। इस एक दिन में कई प्रमुख दावेदारों के नामांकन होंगे। रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार जौनपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा मौर्या उम्मीदवार होंगी। इनके पति डॉ. रामसूरत मौर्या भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष हैं। वह निवर्तमान सभासद भी हैं। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए कपिल गुप्ता को टिकट मिला है।
विज्ञापन
कपिल गुप्ता 2012 से 2017 तक यहां से राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर चेयरमैन भी रह चुके हैं। शाहगंज से भाजपा ने फिर गीता जायसवाल पर दांव लगाया है। गीता शाहगंज की निवर्तमान चेयरमैन हैं। 2017 के चुनाव में ये भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़कर चेयरमैन बनी थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को समर सिंह ने दिए कितने रुपये, भोजपुरी गायक के बैंक खातों का डिटेल जुटा रही पुलिस
नगर पंचायतों में इनपर जताया भरोसा
पहली बार कचगांव से राजीव कुमार सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। इसी तरह खेतासराय से रूपेश गुप्ता, बदलापुर से सीमा सिंह, जफराबाद से पूनम श्रीवास्तव, गौराबादशाहपुर से सीतामणि, रामपुर से छेदीलाल जायसवाल, मड़ियाहूं से सोनी जायसवाल, मछलीशहर से नितेश जायसवाल, केराकत से गीता गुप्ता को टिकट मिला है।