फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP MLC Election 2022 after vidhan sabha chunav Dhananjay Singh support Brijesh Singh Prinsu in jaunpur

विधानसभा के बाद अब एमएलसी चुनाव की बारी: तैयारी में जुटे सभी दल, बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ नजर आएंगे धनंजय सिंह

Sun, 13 Mar 2022 01:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Mar 2022 01:30 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से 19 मार्च 2022 तक कार्य दिवस में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके बाद, नामांकन पत्रों की जांच 21 मार्च, नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 after vidhan sabha chunav Dhananjay Singh support Brijesh Singh Prinsu in jaunpur
धनंजय सिंह के नामांकन के वक्त मौजूद थे बृजेश सिंह प्रिंसू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की बारी है। परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 एमएलसी सीटों पर आगामी 15 मार्च से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।  इसके चलते भाजपा, सपा, कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। दावेदारों के नाम पर विचार हो रहा है। साथ ही चुनाव लड़ने को इच्छुक लोगों से आवेदन भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, फरवरी में इसके पहले तय हुए चुनाव कार्यक्रम के दौरान जौनपुर के सिटिंग एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने अपना नामांकन प्रपत्र ले लिया था। लेकिन चुनाव की तिथि ही टल गई थी। ऐसे में उनका चुनाव लड़ना तय है। वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह उनके साथ लगे हुए हैं, जिनके पूरे चुनाव में एमएलसी दिन-रात एक करते नजर आए थे। ऐसे में यह चुनाव भी काफी रोचक होने की संभावना है।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव कराने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश के मुताबिक 15 मार्च से 19 मार्च तक कार्य दिवस में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके बाद, नामांकन पत्रों की जांच 21 मार्च, नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है। 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में ये लगो करेंगे मतदान

जौनपुर एमएलसी चुनाव में दो सांसद, 9 नवनिर्वाचित विधायक, 168 सभासद, 1740 ग्राम प्रधान, 2027 बीडीसी सदस्य और 83 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। वहीं, बात अगर 2016 में हुए एमएलसी के चुनाव की करें तो उस समय कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें बसपा के बैनर से बृजेश सिंह  प्रिंसू ने चुनाव जीता था। हालांकि वो अब बसपा में नहीं हैं।

लेकिन, चुनाव लड़ने के लिए नामांकन प्रपत्र पूर्व में ही ले चुके हैं और चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। वे चुनाव में 1765 मत पाए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लल्लन यादव 978 मत पाए थे। इसके अलावा, भाजपा से सतीश सिंह, कांग्रेस से विपिन दुबे के अलावा दो निर्दल प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed