फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP: Former chairman of Sugarcane Corporation and former MLA Vinod Kumar Singh died

यूपी : गन्ना नगम के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन, राजनीति व शिक्षा जगत के पुरोधा के रूप मे थी पहचान

Wed, 05 May 2021 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
UP: Former chairman of Sugarcane Corporation and former MLA Vinod Kumar Singh died
विनोद कुमार सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हे राजनीति और शिक्षा जगत का पुरोधा माना जाता था। वह 79 वर्ष के थे । उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी । विनोद सिंह लगातार 1980 से 2002 लगभग 22 साल तक जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के प्रमुख रहे।

विज्ञापन


लगभग एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत अचानक ख़राब हो गई थी।बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने प्रयागराज स्थिति एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा था । इलाज के दौरान बुद्धवार को दोपहर मे उन्होंने अन्तिम सांस ली । उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों समेत समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई । उनका पार्थिव शरीर उनके सटवां स्थित आवास पर पहुंचते ही उनके अन्तिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया ।
विज्ञापन


विनोद सिंह लगातार 22 सालों तक मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के प्रमुख रहे। इसके बाद 2007 में मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए फिर वह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के समय सपा के साथ आए जहाँ उन्हे सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया । वह स्थानीय सार्वजनिक इण्टर कालेज के प्रबन्धक व सार्वजनिक पीजी कालेज के संस्थापक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed