फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Election 2022: Case registered against two including BJP MLA for violation of code of conduct campaigning was done by putting PM-CM photo on car

आचार संहिता उल्लंघन का मामला: केस दर्ज होने पर भाजपा विधायक की सफाई, बोले- मैंने नहीं किया कार से प्रचार, पुरानी फोटो की गई वायरल

Sun, 23 Jan 2022 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jan 2022 01:56 PM IST
सार

जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में गाड़ी पर पीएम-सीएम के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं और राम मंदिर की फोटो लगाकर प्रचार किया जा रहा था। इस पर बदलापुर प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में विधायक ने भी सफाई दी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Case registered against two including BJP MLA for violation of code of conduct campaigning was done by putting PM-CM photo on car
भाजपा विधायक गाड़ी पर पीएम-सीएम का फोटो लगाकर कर रहे प्रचारक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में जौनपुर जिले के बदलापुर के भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा समेत दो लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, इस मामले में विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वह पुरानी फोटो है, जो किसी ने वायरल कर दी है। गाड़ी में कहीं भी मेरा समर्थक या मैं नजर नहीं आ रहा हूं। जब से मेरी प्रचार गाड़ी बनकर आई है तब से वह प्रचार के लिए नहीं निकली है।

विज्ञापन


बदलापुर से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के समर्थन का प्रचार वाहन क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी तस्वीर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा आदि की तस्वीरें लगी थीं। इसके अलावा गाड़ी के बोनट पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर लगी थी।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को वह कांस्टेबल विपिन यादव और आशुतोष तिवारी के साथ गश्त पर थे। बदलापुर चौराहे पर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के चुनाव प्रचार संबंधित स्लोगन लिखी एक सफारी गाड़ी दिखी, जो कलर की गई थी। उससे उनका प्रचार किया जा रहा था।

गाड़ी नंबर के आधार पर पता चला कि वह सुल्तानपुर जिले के शिवाजी नगर सिविल लाइन निवासी गायत्री द्विवेदी की है। इसके बाद बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा की तहरीर पर गायत्री द्विवेदी और विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed