फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Crime: Dead body of 10 year old girl found in her maternal home, suspicion of murder

UP Crime: 10 साल की बच्ची का गले में फंदा व जला हुआ शव प्लॉट के किनारे मिला, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Fri, 01 Dec 2023 11:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 01 Dec 2023 11:15 AM IST
सार

आजमगढ़ के थाना सिधारी नरौली निवासी रिंकू सोनकर, पत्नी मधु सोनकर, बेटी रागिनी सोनकर(10) के साथ अपने ससुराल में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में साले झब्बू सोनकर की बेटी के घर शादी समारोह में सोमवार को आए थे। बुधवार की रात्रि झब्बू सोनकर की बेटी पूजा का विवाह के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव से बरात आई थी।

विज्ञापन
UP Crime: Dead body of 10 year old girl found in her maternal home, suspicion of murder
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में शादी में शामिल होने ननिहाल आयी 10 साल की बच्ची का जला हुआ शव घर के 50 मीटर की दूरी पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर हर बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन

आजमगढ़ के थाना सिधारी नरौली निवासी रिंकू सोनकर, पत्नी मधु सोनकर, बेटी रागिनी सोनकर(10) के साथ अपने ससुराल में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में साले झब्बू सोनकर की बेटी के घर शादी समारोह में सोमवार को आए थे। बुधवार की रात्रि झब्बू सोनकर की बेटी पूजा का विवाह के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा व जयमाल की रस्मों को पूरा करने के बाद सुबह विदाई भी हो गई। कुछ समय बीतने के बाद परिजन अपनी बेटी रागिनी सोनकर को ढूंढने लगे। घर से 50 मीटर की दूरी पर रागिनी के गले में फंदा व जला हुआ शव प्लॉट एक किनारे पड़ा मिला। वहां मौजूद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घर में एक स्थान पर जले हुए निशान देखने के बाद व कपड़ों के कुछ टुकड़ों को इकट्ठा कर जांच के लिए लैब में ले गई। कुछ समय बाद सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। इस बाबत सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पिता रिंकू सोनकर की तहरीर पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया व हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही हैं। हत्या की संभावना लग रही है। शरीर में पीठ, हाथ, पेट व बाल के हिस्से जले हुए हैं। तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा। इसकी वीडियो ग्राफी भी करायी जा रही है।
विज्ञापन


तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर की थी रागिनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में 10 साल के बच्चे के मिले शव से पूरे परिवार में मातम छा गया। देररात बरात बीतने के बाद अचानक से रागिनी का शव मिलने से लोगों के गले से बात नहीं उतर रही हैं। कैसे कोई 10 साल की बच्ची की हत्या कर सकता है, जो कि अपने ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। मृतक रागिनी सोनकर तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर की थी। बड़ी बहन लक्ष्मी ने बताया कि यहां पर उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसके तीन भाई भी हैं। करन, कुणाल व कृष्णा वे सभी अपने घर नरौली आजमगढ़ से अपने मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed