फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Crime: Businessman shot by three miscreants, encounter with accused after five hours

यूपी क्राइम: कारोबारी को तीन बदमाशों ने मारी गोली, पांच घंटे बाद आरोपी का एनकाउंटर, खुद बताई गोलीकांड की कहानी

Fri, 13 Oct 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 10:41 AM IST
सार

नेवादा गांव निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह(45) का घर के बगल में ही आरा मशीन है। शाम 5:30 वे अपने आरा मशीन के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार बगल के ही गांव महमदपुर के तीन युवक आए। किसी बात को लेकर विवाद करते हुए उन पर गोली चला दी।

विज्ञापन
UP Crime: Businessman shot by three miscreants, encounter with accused after five hours
यूपी क्राइम: कारोबारी को तीन बदमाशों ने मारी गोली, पांच घंटे बाद आरोपी का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार की शाम आरा मशीन के बाहर खड़े संचालक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी से गंगा जमुनी तहजीब का संदेश:  मुस्लिम समाज के सहयोग से तालाब ने धरा गंगा का रूप, जुड़ा नया अध्याय
विज्ञापन


नेवादा गांव निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह(45) का घर के बगल में ही आरा मशीन है। शाम 5:30 वे अपने आरा मशीन के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार बगल के ही गांव महमदपुर के तीन युवक आए। किसी बात को लेकर विवाद करते हुए उन पर गोली चला दी। गोली दाहिने तरफ सीने में लगते ही वह गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया। बाकी दोनों असलहा लहराते हुए फरार हो गए। परिजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को नगर स्थित चिकित्सक के पास ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया गया। देर रात उपचार के दौरान जय प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। मामले में एक को मौके से हिरासत में लिया गया है। घायल के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में घटना के बाद ही एक आरोपी अभिषेक यादव निवासी महमदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था । दूसरे आरोपी जिसका नाम भी अभिषेक यादव निवासी महमदपुर है देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पैर में दो गोली लगी है। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed