{"_id":"69b85410731f20e3b409ddeb","slug":"up-board-copies-being-sent-from-the-storehouse-for-evaluation-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-151404-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : मूल्यांकन के लिए कोठार से भेजी जा रहीं कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : मूल्यांकन के लिए कोठार से भेजी जा रहीं कॉपियां
विज्ञापन
जीजीआईसी से मूल्यांकन के लिए बाहर भेजी जा रही उत्तर पुस्तिकाएं
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए कोठार से कापियां भेजी जा रही हैं। जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर सोमवार को उत्तर पुस्तिकाओं के लिए परीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्र व्यवस्थापक तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। इसकी तैयारियों में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्रधानाचार्य जुट गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर उप नियंत्रक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उप प्रधान परीक्षकों व परीक्षकों की तैनाती भी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से मूल्यांकन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। दूसरे जनपदों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे की नजर में मूल्यांकन केंद्रों के कोठार में सुरक्षित रखा जाएगा।
हांलाकि सोमवार तक उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर नहीं पहुंची। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। जीजीआईसी से उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे जनपदों को भेजी जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 25 मार्च तक मूल्यांकन पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।