फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 madhya pradesh CM Shivraj singh chahuan Rally Jaunpur said Mafia chanting Ram name inside jail in Yogi Raj

UP Chunav 2022: जौनपुर में बोले सीएम शिवराज सिंह- योगी राज में जेल के अंदर राम नाम का जप कर रहे माफिया

Mon, 28 Feb 2022 06:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 madhya pradesh CM Shivraj singh chahuan Rally Jaunpur said Mafia chanting Ram  name inside jail in Yogi Raj
जौनपुर में शिवराज सिंह चौहान की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार में सक्रिय हैं। सोमवार को जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है।

विज्ञापन


उनके कार्यकाल में माफिया या तो प्रदेश छोड़ दिए हैं और अगर नहीं छोड़े हैं तो जेल के अंदर राम नाम का जप कर रहे हैं।  मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गरियांव स्थित खेमराज शुक्ला इंटर कॉलेज और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के हौज गांव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार चाहे सपा व बसपा की रही है उनके समय में माफियाओं का शासन चल रहा था। बहन और बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। लेकिन योगीराज में माफियाओं के ऊपर बुलडोजर चल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने अपने ही पिता को बंधक बना लिया था और पूरे पार्टी पर कब्जा कर लिया था। जो अपने पिता का नहीं हुआ वो आप लोगों का क्या होगा। कहा कि पिछली बार हमने वादा किया था कि अगर आप लोगों ने सीट जिताया तो मैं आप लोगों के बीच बैठ कर थाली में भोजन करुंगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

लेकिन इस बार आप पूरी निष्ठा से लगकर भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दूबे को विजयी बनाएं। इसके पूर्व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रमणि तिवारी ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल और विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed