फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 BJP JP Nadda rally in Jaunpur said Akhilesh yadav is not answering my questions for 20 days

UP Chunav 2022: जौनपुर में गरजे जेपी नड्डा, बोले- अखिलेश मेरे सवालों का 20 दिन से नहीं दे रहे जवाब

Mon, 28 Feb 2022 05:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 05:03 PM IST
सार

जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूछा कि 
अखिलेश यादव को आतंकवादियों से इतना प्रेम क्यों हैं।  20 दिन से मेरे सवालों का वो जवाब नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 BJP JP Nadda rally in Jaunpur said Akhilesh yadav is not answering my questions for 20 days
जौनपुर में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जौनपुर के मछलीशहर पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर अखिलेश यादव रहे।  कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया। कोरोना टीका का अखिलेश ने पहले मजाक उड़ाया, फिर खुद टीका लगवा भी लिया। लेकिन प्रदेश की जनता को बरगलाते रहे।

विज्ञापन


ऐसे लोगों की संकीर्ण सोच पर चोट करने के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ने कहा इस बार विधानसभा चुनाव विकास बनाम विनाश का हो रहा है। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि अखिलेश यादव को आतंकवादियों से इतना प्रेम क्यों हैं।  20 दिन से वो मेरे सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


अब मीडिया के साथियों से कहना चाहता हूं कि वे भी उनसे पूछे। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के खोइरी गांव में भाजपा प्रत्याशी मेंहीलाल गौतम के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि इस समय देश में विकास की नई कहानी रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली सपा काे देना है जवाब

भाजपा की सोच दमदार है और पार्टी के  नेता ईमानदार हैं। राममंदिर निर्माण में लगे रामभक्तों पर सपा ने गोली चलवाई थी। कांग्रेस ने रामजन्म भूमि के मामले को लटका दिया था। ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। आज पूर्वांचल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर में गोरखपुर एक्सप्रेसवे है। कई एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। जिस पर हमारे नौजवान धड़ाधड़ मोटरसाइकिल लेकर दौड़ रहे हैं।
 

मुस्लिम महिलाओं का भला नहीं चाहता विपक्ष

जेपी नड्डा ने कहा कि  समाजवादी पार्टी सहित अन्य दल मुस्लिम महिलाओं का भला नहीं चाहते हैं। आज 80 फीसद तीन तलाक की घटनाएं घट गई हैं। यह काम मोदीजी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए किया है। पहले तलाक-तलाक-तलाक हमेशा होते रहते थे। आज मुस्लिम महिलाएं इज्जत की जिंदगी जी रही हैं।

इन्हें किसी ने इज्जत देने का काम किया है तो वो नरेंद्र मोदी ने दी है। आज देश, उत्तर प्रदेश और मछलीशहर बदल रहा है। पहले उत्तर प्रदेश सातवें नंबर पर था आज योगीजी ने इससे पहले नंबर पर कर दिया है।

अब जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे माफिया

UP Assembly Election 2022 BJP JP Nadda rally in Jaunpur said Akhilesh yadav is not answering my questions for 20 days
जौनपुर में जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

जेपी नड्डा ने कहा कि माफिया राज को खत्म करना है। प्रदेश में माफिया राज को दबाए रखना है तो योगी राज लाना होगा। पांच साल पहले आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अंसारी का जलवा था। इन लोगों ने सैकड़ों करोड़ की संपत्ति दबाकर रखी थी। लेकिन, आज योगी सरकार में ये लोग जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं। इनको जेल में रखना है और कानून राज स्थापित करना है तो सात मार्च को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed