फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unfit vehicles are becoming enemies of the lives of young people

नौनिहालों के जान के दुश्मन बन रहे अनफिट वाहन

Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unfit vehicles are becoming enemies of the lives of young people
जौनपुर। जिम्मेदारों की लापरवाही से आज भी नौनिहालों के जान से दुश्मन बने हुए हैं मानक विहीन स्कूल वाहन, जिस पर न तो स्कूल प्रबंधन और न ही एआरटीओ की ओर से ही अंकुश लगाया जा रहा है। यह मानक विहीन स्कूली वाहन धड़ल्ले से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रहे है और वहां से वापस उनको घर छोड़ रहे हैं, जिससे नौनिहालों के लिए यह बसें खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में तकरीबन 300 से अधिक कांवेन्ट स्कूलों का संचालन हो रहा है, जिसमें कुल 983 वाहन चल रहे हैं, जिनसे नौनिहालों को घर से विद्यालय और फिर वापस घर छोड़ने का काम स्कूल प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। यह वाहन मानक विहीन हैं कि नहीं, इसकी जांच की जिम्मेदारी एआरटीओ को दी गई है, लेकिन नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर न तो स्कूल प्रबंधन और न ही एआरटीओ गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी भी 193 स्कूल बसे मानक विहीन हैं, जो धड़ल्ले से नौनिहालों को लेकर स्कूल पहुंचाने और घर छोड़ने का कार्य कर रही हैं, जिसके कारण हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। बावजूद इसके ऐसे वाहनों के संचालन को लेकर किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच में 193 स्कूल बसें मानक विहीन पाई गई हैं। इन बसों के संबंधित स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य को नोटिस भेज दिया गया है, जिसमें शीघ्र बसों को मानक के अनुसार बनाने और ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - एसपी सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed