फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Underpass to be built at Gorari railway crossing, approval received

Jaunpur News: गोरारी रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा अंडरपास, मिली मंजूरी

Sun, 24 Mar 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Underpass to be built at Gorari railway crossing, approval received
शाहगंज। वाराणसी अयोध्या रेल खंड पर स्थित गोरारी रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यहां पर रेलवे फाटक अक्सर बंद रहने से लंबा जाम लगता है। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के आग्रह पर रेल मंत्री ने अंडरपास के लिए मंजूरी दे दी है। अंडरपास बनने से क्षेत्र के 10 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पारा कला गांव स्थित गोरारी रेलवे क्राॅसिंग पर विद्युतीकरण व दोहरीकरण के कारण अक्सर रेल फाटक बंद रहता है। जनता वर्षों से इस क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग करती रही। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रेल मंत्री से मुलाकात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने बताया कि मेरे प्रस्ताव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरारी रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मंजूरी दी है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बजट की स्वीकृत मिलने पर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन गुजरने पर आधा से एक घंटे तक लगता है जाम :-
यहां से रोजाना 22 ट्रेनें निकलती हैं। ट्रेन गुजरने पर अगर रेलवे का फाटक एक बार गिर गया तो वहां आधा से एक घंटे तक जाम लग जाता है। इसमें स्कूलों की बस से लेकर रास्ते में फंसे महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी होती है। गंभीर रूप से बीमार व घायल मरीजों को जिला चिकित्सालय लाने में फजीहत झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed