फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable bus entered the shop, the death of the employee of the former university

बेकाबू बस दुकान में घुसी, पूविवि के कर्मचारी की मौत

Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bus entered the shop, the death of the employee of the former university
शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास एक बेकाबू बस दुकान में घुस गई। उसकी चपेट में आने से पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तैनात संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए पूविवि. के कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शाहगंज से सवारी लेकर जौनपुर की तरफ आ रही बस दोपहर में पूविवि. के इंजीनियरिंग गेट के सामने पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक नीम के पेड़ से टकराते हुए चाय की दुकान में घुस गई। उसकी चपेट में आने से विश्वविद्यालय में संविदा पर तैनात कर्मचारी खेतासराय निवासी कामिल (45) की मौत हो गई। दुकान के सामने खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बस चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में कर्मचारी की मौत की सूचना पर पूविवि. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह, महामंत्री स्वतंत्र कुमार, उपाध्यक्ष रामयश मिश्र, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी, दिलगीर हसन, मनु मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कर्मचारियों को शांत कराया। कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने, परिवार के किसी सदस्य को नौकरी और दिए जाने और घटना की एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की। जिसे कुलपति और रजिस्ट्रार ने मान लिया। एसओ सरायख्वाजा जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मो. राशिद की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed