फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreant ran away with bag of junior engineer in Jaunpur

UP: अंकल आपको छोड़ देता हूं... बोलकर इंजीनियर को बाइक पर बैठाया, फिर तेल भराने के बहाने बैग लेकर भागा

Tue, 22 Jul 2025 10:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 10:49 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक उचक्के ने अवर अभियंता को गुमराह कर अपने बाइक पर बैठाया फिर तेल भराने के बहाने उनका बैग लेकर भाग गया। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
miscreant ran away with bag of junior engineer in Jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

घर जाने के लिए पॉलिटेक्निक चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को उचक्के ने बाइक पर बैठा लिया। मड़ियाहूं में बाइक में तेल लेने के बहाने उन्हें वाहन से उतारा और उनका बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि वह चुनार थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी हैं। वे मडियाहूं विकासखंड में अवर अभियंता लघु सिंचाई के पद पर कार्यरत थे। इनका स्थानांतरण प्रयागराज हो गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur Accident: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जुलाई को पॉलिटेक्निक चौराहे से मिर्जापुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा और औराई का रास्ता पूछा। बृजेश कुमार सिंह ने उसे रास्ता बताया। उसने पूछा कि अंकल आपको कहां जाना है, तो उन्होंने बताया कि हमको मिर्जापुर जाना है। उसने औराई तक बाइक से चलने की बात कही। उसके झांसे में आकर बृजेश कुमार सिंह उसकी बाइक पर बैठ गए। 

मड़ियाहूं बाईपास पर बाइक चालक ने गाड़ी में पेट्रोल नहीं होने का बहाना बताया और उन्हें गाड़ी से नीचे उतार दिया। जैसे ही वह नीचे उतरे बाइक सवार ने अपना बैग गिरा दिया। वे बैग उठाने लगे तभी बाइक सवार बदमाश उनका बैग लेकर भाग गया। बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके बैग में उनकी सर्विस बुक, डाटा डिलीटिंग मानव संपदा एवं निजी डायरी व अन्य अभिलेख थे। 

पीड़ित द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। पीड़ित ने यूपी कॉप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जांच की जा रही है। मुकदमा अभी दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed