{"_id":"53be9a1e5dce691311ed987e38167954","slug":"ultimatum-given-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन का दिया अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में लूट और हत्या की कई वारदातों का खुलासा न होने पर व्यापारियों और अधिवक्ताओ ने नाराजगी जताई है। जहां व्यापारियों ने बैठक कर प्रशासन को आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है वहीं अधिक्वताआें ने भी प्रदर्शन कर अपना विरोध्ा जताया।
शाहगंज कस्बे में सोमवार को फ्लोर मिल के मुनीब से हुई 25 लाख रूपये लूट के 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ सुराग तक नही लगा है।
जिससे नाराज व्यापारियों ने उधोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू की अध्यक्षता में बैठक कर घटना की निंदा की।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सप्ताहभर में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन को सड़कों पर उतरेंगे।
इंदू सिंह ने कहा कि सत्ता पुलिस व अपराधियों का गठजोड़ बन चुका है। सत्ताधारी नेता ऊपर से नीचे तक पुलिस महकमे में तैनाती में लगे हैं। जिसके चलते अपराधी खुलेआम अपराध को अन्जाम देकर बच निकलते हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन को अब व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। राजनैतिक दल के लोग प्रशासन में दखलंदाजी बंद करें।
व्यापारियों ने चेतावानी दी कि एक सप्ताह में पुलिस ने लूट का खुलासा नही किया तो व्यापारी आन्दोलन को बाध्य होंगे। इतना ही नहीं शाहगंज नगर को बंद भी कराया जाएगा।
बैठक को जिला महामंत्री आरिफ हबीब, पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदीप जायसवाल,
घनश्याम जायसवाल, देवी प्रसाद जायसवाल, सुनील बरनवाल, बेचन सिंह, जय कुमार अग्रहरि, फारूखअहमद, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आए दिन हो रही लूट, छिनैती के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के लचर कार्रवाई की निंदा की।
उद्योग व्यापार मंडल की जहांगीराबाद में नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लूट की घटनाओं की निंदा की गई। बैठक में आशीष गुप्ता, संतोष सोंथालिया,
सुभाष चंद्र बोरा, राधेरमण, विकास शर्मा, रामकुमार, रवि मिंगलानी आदि मौजूद रहे। संचालन महेंद्र सोनकर ने किया।
वहीं, स्वर्णकार समाज का एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को जिलाध्यक्ष आलोक सेठ के नेतृत्व में एएसपी सिटी रामजी सिंह यादव से मिला और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में लगातार तेजी से बढ़ रही लूटपाट की घोर निन्दा की और जल्द से जल्द शाहगंज में हुई लूट एवं मुंगराबादशाहपुर में सर्राफा कारोबारी से हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की।
अध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि काफी संख्या में स्वर्णकार शहर से जाकर देहात बाजारों में अपनी दुकान चला रहे हैं और आये दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से उनमें भय का माहौल है।
संरक्षक मानिकचन्द्र सेठ ने सारे प्रमुख बाजारों में सीसी टीवी कैमरा लगवाने की मांग रखी। महामंत्री विशाल वर्मा ने व्यापारियों को असलहे का लाइसेंस देने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में भरत सेठ, मनीष सेठ, नीतिन सोनी, श्यामजी सेठ, रमेश सेठ, शशि सेठ, विनय सेठ, रोहित सेठ शामिल थे।