फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths died after being hit by a train, family members accused of murder

Jaunpur News: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train, family members accused of murder
शव मिलने पर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिवार के लोग।  - फोटो : संवाद
जलालपुर। लालपुर गांव निवासी दो युवकों की शनिवार को देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को सुबह परिवार के लोग काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ जलालपुर थाने पर इकट्ठा होकर मामले की जांच की मांग करने लगे। पुलिस ने यह मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का बताया तो भीड़ धीरे-धीरे हट गई।
विज्ञापन

जलालपुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जलालपुर थानागद्दी मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग से करीब 200 मीटर दूर होम सिग्नल के अंदर पूरब डाउन लाइन पर शनिवाग्की रात शटल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अभिषेक उर्फ गब्बर सोनकर (24) व सूरज सोनकर (19) निवासी लालपुर की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिवार वाले दोनों की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पिता सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले बच्चों को घर आने के लिए फोन किया गया तो पांच मिनट में घर आने की बात कहकर फोन काट दिया था। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार गौड़ का कहना है कि घटना का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, वाराणसी-जफराबाद रेल प्रखंड पर शनिवार की रात रेलवे क्राॅसिंग लालपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत होने पर शोक में रविवार को सब्जी मंडी लालपुर जलालपुर बंद रही। क्राॅसिंग के पास भी सभी दुकानें बंद रहीं। मंडी से लोग सब्जी खरीदे बगैर लौट गए। वहीं कुछ किसान दूर की मंडियों बेचने के लिए अपनी उपज लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed