फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two young men died in suspicious hall, one was found dead on the bed and the other kept hanging on the noose

संदिग्ध हाल में दो युवकों की मौत, एक चारपाई पर मृत मिला तो दूसरा फंदे पर झूलता रहा

Tue, 20 Oct 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two young men died in suspicious hall, one was found dead on the bed and the other kept hanging on the noose
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को संदिग्ध हाल में दो युवकों की मौत हो गई। देवरिया गांव में पाही पर चारपाई पर मृत हाल में पड़ा मिला तो खजुरहट में फांसी के फंदे पर लटका शव पाया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना के मेहंदी गांव निवासी शशि कुमार यादव (25) अपनी मां मीरा देवी के साथ लगभग 15 वर्षों से मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित ननिहाल में रहता था। वह बगल के बाजार में अपना निजी क्लीनिक भी चलाता था। सोमवार की रात क्लीनिक से घर आने के बाद भोजन कर वह तीन सौ मीटर दूर स्थित पाही पर सोने चला गया। मंगलवार की सुबह मां पाही पर पहुंची तो शशि कुमार चारपाई पर पेट के बल सोया था। उसका हाथ नीचे लटक रहा था। उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, मगर कोई हरकत नहीं हुई तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि किसी विषधर के काटने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट होगा। उधर, खजुरहट गांव निवासी आलोक कुमार पटेल (19) पुत्र श्रीराम पटेल मंगलवार को दिन में घर में अकेला था। परिवार के लोग धान की फसल काटने गए थे। जब बड़ा भाई पानी पीने घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर आवाज लगाई। काफी प्रयास के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। छोटा भाई फंदे पर लटका था। उसके चिल्लाने पर परिजन व आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। मृतक गांव में ही सिलाई कढ़ाई की दुकान चलाता था।मंझला भाई मनीलाल भी उसकी मदद करता था। सबसे बड़े भाई दीनानाथ की किराने की दुकान है। पिता खेती बारी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed