{"_id":"5f1726368ebc3e9f667563f5","slug":"two-women-die-from-corona-jaunpur-news-vns5370850177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। मंगलवार को रेहटी के एल-2 अस्पताल में डोभी क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन दिन पूर्व बीएचयू में दम तोड़ने वाली महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब मृतकों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेने में जुट गई है।
जलालपुर क्षेत्र के पुरेव बाजार निवासी 55 वर्षीय महिला 24 जून को एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने वाराणसी स्थित बेटी के घर गई थी। वहां से तीन जुलाई को लौटने के बाद उसकी स्थिति ठीक थी। अचानक 14 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर परिजन वाराणसी के हिंदू सेवा सदन अस्पताल ले गए। वहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। 17 जुलाई को महिला का सैंपल लिया गया। इसके अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी होने के बाद पीएचसी जलालपुर की स्वास्थ्य टीम ने पुरेव जाकर महिला के परिजनों व पड़ोसियों समेत कुल 27 लोगों का सैंपल लिया। उधर, चंदवक बाजार निवासी महिला (57) को सर्दी-खांसी, बुखार होने पर जांच कराई गई थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे रेहटी में बने एल-2 श्रेणी के अस्पताल में रखा गया था। मंगलवार को महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से मौत की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मंगलवार को जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।