फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two volunteers of Purvanchal University will participate in the Red Fort parade

Jaunpur News: लाल किले की परेड में शामिल होंगे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो स्वयंसेवक

Mon, 12 Aug 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two volunteers of Purvanchal University will participate in the Red Fort parade
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवक अभिनव कीर्ति पांडेय एवं डॉ.अख्तर हसन रिजवी शिया कॉलेज की स्वयंसेविका महक बानो स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि रहेंगे। दोनों का चयन विशेष अतिथि स्वयंसेवक 2024 के रूप में चयन हुआ है। दोनों स्वयंसेवक नई दिल्ली के लाल किले की परेड में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय से दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद यादव,डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर आदि ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed