फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two teenagers drowned in Sai river, seafarers saved one

सई नदी में दो किशोर डूबे, मल्लाहों ने एक को बचाया

Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in Sai river, seafarers saved one
बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित दुबरीनाथ मंदिर सई नदी में नहाने के दौरान मंगलवार को दो किशोर डूब गए। थोड़ी दूर पर मौजूद एक मल्लाह ने एक किशोर को बचाते हुए अस्पताल भेज दिया गया। जबकि दूसरे किशोर को बचाने के लिए गोताखोरों की टीम प्रयास में लगी रही।
विज्ञापन

बेलापार गांव निवासी 15 वर्षीय प्रियांशू गौतम पुत्र विनोद कुमार गौतम और उटरुखुर्द गांव निवासी 16 वर्षीय संदीप गौतम पुत्र शत्रुघ्न गौतम घर से दो किलोमीटर दूर करीब दो बजे दुबरीनाथ मन्दिर दौड़ने गए थे। दौड़ने के बाद दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। उसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देखकर समीप मौजूद लल्लर नाविक की निगाह पड़ी तो वह उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। नाविक द्वारा संदीप को बाहर निकाल लिया गया जबकि प्रियांशू को घटना के तीन घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका था। सूचना में बक्शा थाने की फोर्स, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव सहित सैकड़ो लोगों की भीड़ एकत्रित रही। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों तथा भकड़ी गांव के युवाओं द्वारा खोजबीन जारी है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed