फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two SHO line spots, two inspectors, nine SIs changed

दो थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, दो निरीक्षक, नौ एसआई बदले

Wed, 01 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two SHO line spots, two inspectors, nine SIs changed
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को देर रात दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही दो निरीक्षकों व नौ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल भी किया है। शाहगंज कोतवाली सहित तीन थानों व तीन पुलिस चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सुरेरी थाना के प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल व थानाध्यक्ष नेवढ़िया एसआइ अमरेंद्र कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच विवेचना सेल में तैनात निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या शाहगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। शाहगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह अब डीसीआरबी में नारकोटिक्स सेल के प्रभारी होंगे। मछलीशहर कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार को थानाध्यक्ष नेवढ़िया, केराकत कोतवाली अंतर्गत सर्की चौकी के प्रभारी राज नारायण चौरसिया को थानाध्यक्ष सुरेरी व बक्शा थाने के एसएसआई सुरेश कुमार सिंह को जफराबाद का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जफराबाद के थानाध्यक्ष एसआई विजय प्रताप सिंह को गैर जनपद स्थानांतरित होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया। शहर कोतवाली के सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी एसआई शैलेंद्र कुमार पांडेय को रामपुर थाने के सिधवन पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मड़ियाहूं कोतवाली में तैनात एसआई राम दवर यादव को सिपाह चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआई सकलदीप सिंह को मछलीशहर कस्बा पुलिस चौकी और विवेकानंद सिंह को सर्की पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed