फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two sentenced to life imprisonment in the murder of priest

पुजारी की हत्या में दो को उम्रकैद की सजा

Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
Two sentenced to life imprisonment in the murder of priest
Two sentenced to life imprisonment in the murder of priest Updated Sat, 07 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two sentenced to life imprisonment in the murder of priest
भुलईपुर में 12 वर्ष पूर्व रामजानकी मंदिर की संपत्ति के विवाद में पुजारी की हत्या के मामले में शुक्रवार को एडीजे प्रथम नसीर अहमद ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


 भुलईपुर निवासी लक्ष्मण राम वर्मा ने मड़ियाहूं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामजानकी मंदिर की संपत्ति के विवाद में मनीपुर निवासी अवध बिहारी और भवानीपुर निवासी लल्लन पटेल ने 20 अप्रैल 2003 को पुजारी रामजीत दास को सोते
विज्ञापन


समय लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता अतुल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव और लालमणि मिश्र ने छह गवाह न्यायालय में पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अवध बिहारी और लल्लन पटेल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की


सजा सुनाई। पुजारी का वारिस नहीं होने के कारण जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा कराने का आदेश दिया। जुर्माना नहीं देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed