फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two pregnant women including two reported positive

गर्भवती महिला समेत दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Two pregnant women including two reported positive
जौनपुर। गर्भवती महिला समेत जिले के दो और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मुंबई से आए हैं। महिला का उपचार वाराणसी में चल रहा है। वहीं जांच भी कराई गई है। इन नए मरीजों के साथ जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 509 हो गई है। अब एक्टिव केस सिर्फ 48 रह गए हैं। इसमें 45 का उपचार जिले में चल रहा है।
विज्ञापन

बक्शा ब्लॉक के गौराकला निवासी 32 वर्षीय युवक 23 जून को ट्रक से मुंबई से आया था। गांव पहुंचने के बाद उसी दिन उसका कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। नमूनां जांच के लिए पीजीआई लखनऊ भेजा गया था। शनिवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 22 मई को ट्रेन से मुंबई से आई रामनगर ब्लॉक के गुतवन निवासी 29 वर्षीय महिला गर्भवती है। गांव आने के बाद तबीयत बिगड़ने पर महिला को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। वहां 25 जून को सैंपल लेकर जांच कराया गया। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। महिला का उपचार बीएचयू में चल रहा है। वहीं पॉजिटिव मिले युवक को जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नए मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। उनके गांवों में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वस्थ हुए दस मरीज
जौनपुर। जिले में कोरोना के दस मरीज रविवार को भी स्वस्थ हो गए। पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों की जिला अस्पताल में लगे ट्रूनट मशीन से सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके पहले शनिवार को भी सात मरीज स्वस्थ हुए थे। जिले में कुल 442 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed