Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
Traffic starts from Janghai flyover, travelers will save 45 minutes going from Machhlishahr to Bhadohi-Varanasi
{"_id":"6ae39b2515f9db3fa300d8ff","slug":"traffic-starts-from-janghai-flyover-travelers-will-save-45-minutes-going-from-machhlishahr-to-bhadohi-varanasi-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-165943-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जंघई फ्लाईओवर से आवागमन शुरू, मछलीशहर से भदोही-वाराणसी जाने में राहगीरों का 45 मिनट बचेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जंघई फ्लाईओवर से आवागमन शुरू, मछलीशहर से भदोही-वाराणसी जाने में राहगीरों का 45 मिनट बचेगा समय
मीरगंज। विभागीय अनुमति मिलते ही जंघई फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार से आवागमन शुरू हो गया। इससे मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -731बी) पर सफर करना आसान हो गया। फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने से अब मछलीशहर, जंघई, दुर्गागंज, भदोही, वाराणसी के साथ-साथ हंडिया (प्रयागराज) की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रेलवे फाटक पर घंटों लंबे जाम में नहीं जूझना पड़ेगा। इससे सफर के दौरान राहगीरों का 30 से 45 मिनट समय बचेगा। 640 करोड़ रुपये की लागत से मछलीशहर से भदोही तक 49.200 किलोमीटर लंबे पहले चरण का निर्माण कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन की ओर से तय समय-सीमा में पूरा कर लिया गया था। हालांकि, जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से एनओसी मिलने में देरी, चौका मोड़ पर अतिक्रमण हटाने की अड़चनों और मानसूनी बारिश के कारण डामरीकरण में विलंब होने से यह हिस्सा अटका था। हाल ही में प्लास्टिक डामर सीट बिछाने, सुरक्षा रेलिंग लगाने, आधुनिक एनएसवी वैन से गुणवत्ता परखने और भारी लोडेड ट्रकों के साथ लगातार लोड टेस्टिंग का काम पूरा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।