फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two plastic waste management units will be set up in Pariawan of Sirkoni, Tiara of Badlapur

Jaunpur News: सिरकोनी के परियावां, बदलापुर के तियरा में लगेंगी दो प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Mon, 01 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two plastic waste management units will be set up in Pariawan of Sirkoni, Tiara of Badlapur
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में राजस्व ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इसके लिए प्लास्टिक कचरे के निष्पादन के लिए शुरुआत में दो ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने लिए शासन से 32 लाख की स्वीकृत मिल गई है। धनराशि जारी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक प्लास्टिक कचरा एक बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। प्लास्टिक से न केवल शहर में नालियां बंद हो जाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों की उर्वरक क्षमता इससे कम हो रही है। यही वजह है कि सरकार भी अब इस पर गंभीर हो गई है। स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू में प्लास्टिक कचरे के निष्पादन को लेकर जिले के दो ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए सिरकोनी के परियावां, बदलापुर के तियरा में जगह चिन्हित कर ली गई है। धनराशि जारी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रति यूनिट स्थापित करने में 16 लाख खर्च किया जाएगा। दोनों यूनिट स्थापित करने में 32 लाख खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इन प्लास्टिक के कचरा का होगा निस्तारण
कचरा प्रबंधन के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई से पृथक हुए प्लास्टिक के बोतल, पॉलीथिन, चिप्स, नमकीन आदि के रैपर को इकट्ठा कर यूनिट में लाया जाएगा। यहां इसका निस्तारण किया जाएगा। इसके तहत प्लास्टिक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेच दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



1500 वर्ग मीटर में बनेगा यूनिट
प्रति यूनिट की स्थापना के लिए 1500 वर्ग मीटर जगह की जरूरत है। जहां प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से संबंधित मशीनें लगाई जाएगी। प्रति यूनिट के स्थापना में करीब 16 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। यूनिट के संचालन को लेकर तीन कर्मियों को बहाल किया जाएगा। जिसमें एक कर्मी मशीन का संचालन करेगा। दूसरा रिकार्ड मेंटेन करेगा तथा तीसरा कर्मी लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य में रहेगा।



जिले में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए चार ग्राम पंचायतों में स्वीकृति मिली है, लेकिन शुरुआत में दो ही ग्राम पंचायतों में स्थापित की जाएगी। इसके लिए 32 लाख की स्वीकृत मिल गई है, धनराशि प्राप्त होने के बाद कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
- मनोज कुमार त्यागी, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed