फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people including young man died in road accident in jaunpur man crushed between two cars

Jaunpur: सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत, दो कारों के बीच दबकर युवक की गई जान

Sun, 16 Apr 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 06:40 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Two people including young man died in road accident in jaunpur man crushed between two cars
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 की हालत गंभीर है। पहली घटना खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार की है।

विज्ञापन


लालमन बिंद (40) निवासी चक्सा गयास मनेछा बाइक से अपने घर लौट रहा था। बादशाही बाजार में एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई।  बाइक सवार लालमन दोनों कारों के बीच में आ गए। कारों से दबकर लालमन की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कारों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। लालमन की पत्नी पुष्पा, पुत्री श्वेता, एकता और पुत्र मनीष व अनीश का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


ऑटो और कार में आमने-सामने की टक्कर
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में ऑटो और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार त्रिभुवन (55) निवासी धारीपुर की मौत हो गई। वहीं  13 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस के मंदिर में सात फेरों के बाद दुल्हन कर गई 'कांड', विदाई के बाद जाना था राजस्थान

कार सुजानगंज से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। त्रिभुवन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घायलों को आननफानन स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर मछलीशहर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ मछलीशहर अतर सिंह, सुजानगंज थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला अन्य अधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed