फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two of four friends drowned in pond during bathing in jaunpur sadness spread in village

जौनपुर: तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से दो की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 22 Apr 2022 05:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

जौनपुर के जमालपुर गांव निवासी चार दोस्त पौहां गांव स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। स्नान के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
Two of  four friends drowned in pond during bathing in jaunpur sadness spread in village
मृत किशोर के घर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के पौंहा गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो किशोर बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना के बाद से मृत किशोरों के परिजनों में कोहराम मचा है तो वहीं गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रितेश (16) पुत्र राजेश और अपने मौसी के घर रह रहा सूरज (17) पुत्र शिव प्रसाद ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। दोनों जमालपुर गांव निवासी दोस्त आनंद गौतम और रंजित गौतम के साथ शुक्रवार को गेहूं के फसल की थ्रेसिंग के लिए पौंहा गांव स्थित ट्रैक्टर मालिक के घर गए थे।

विज्ञापन

बचाने का किया प्रयास लेकिन असफल रहे

वापसी में चारों दोस्तों ने पौहां गांव स्थित तालाब में नहाने लगे। इस दौरान गहराई में जाने से रितेश और सूरज डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आनंद और रंजित ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन वे भी गहराई में जाने लगे, जिसके कारण वे बाहर आए और शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तालाब में डूबे दोनों किशोरों को बाहर निकाला लेकिन तबतक देर हो गई थी। दोनों ने दम तड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद से जमालपुर गांव में मातम पसरा है। 

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के डिहई के पूरा (लौंह) गांव में सुबह किसी बात से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed