फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two new patients of Kovid found in the district

Jaunpur News: जिले में मिले कोविड के दो नए मरीज

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two new patients of Kovid found in the district
जौनपुर। कोविड का संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में दो और मरीज मिले हैं, जिनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई है। नए मरीजों की जांच रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम को आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल में भी सैंपलिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का निर्देश दिया गया है कि लक्षण वाले मरीजों की जांच जरूर कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मछलीशहर और खुटहन के बाद अब सोंधी शाहगंज ब्लाक में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौराबादशाहपुर कस्बा से सटे चोरसंड गांव निवासी 61 वर्षीय एक महिला की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज लखनऊ के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जौनपुर। कोविड के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर भी जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में पहले हर दिन 500 के करीब जांच होती थी। अब 600 से 700 लोगों को जांच कराने का निर्देश दिया गया है। सभी सीएचसी पर रोज 60 से 80 लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण को देखते हुए जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। सीएचसी पर भी हर दिन 60 से 80 लोगों की जांच कराने को कहा गया है। सभी को संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. जियाउल हक, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed