{"_id":"579fa2f84f1c1bf7702b8bbd","slug":"two-months-later-collapsed-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद ही ढह गई नाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद ही ढह गई नाली
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में निर्माण के दो माह बाद ही नाली टूटने की जांच करती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में जल निकासी के लिए एक करोड़ 66 लाख की लागत से बन रहा नाला व नाली निर्माण के दो माह बाद ही जगह जगह ढह गई। जिसके कारण सीडा में जल भराव की समस्या खडी हो गयी है। सड़कंे जल मग्न होने लगी हंै। जल भराव से जूझ रहे उद्यमियों ने डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी से मिलकर शिकायत दर्ज करायी थी।
डीएम ने शिकायत को गम्भीरत से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी। जिसकी जांच सोमवार को जिला पंचायत विभाग के इंजीनियर अखिलेश यादव, जेई एएल यादव, आरके साहू, सहायक अभियन्ता पीडब्लूडी, जेई पंकज कुमार ने मौके पर पहुंच कर बारिकी से जांच पड़ताल की।
सीडा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकास के लिए लगभग 46 लाख रूपये पीडब्लूडी को तथा एख करोड़ 20 लाख रूपये का बजट समाज कल्याण विभाग को आबंटित कर नाली नाला तथा पुलिया का निर्माण कराने का जिम्मा सौपा गया था।
विज्ञापन
विभागों द्वारा कराए गए निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं जाने से निर्मण के दो माह बाद ही रोड नंबर दो पर तकरीबन 17.60 मीटर तथा सीडा कार्यालय के बगल लगभग 15 मीटर नाली जमींदोज हो गई। जिससे बरसात व कंम्पनियों से निकलने वाला गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।
सीडा में जलभराव की समस्या खड़ी हो गयी है। डीएम के निर्देश पर जांच के दौरान जेई अखिलेश यादव ने जेई पी डब्लूडी को अधूरे कार्यो को पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडा प्रभारी स्वेताभदास रंजन, सीडा उद्यमी विकास समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह भी उपस्थित रहे। इस बाबत पूछे जाने पर अभियन्ता अखिलेश यादव ने बताया की जांच कर ली गयी है। जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।