फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two miscreants arrested under Gangster Act in police encounter in Jaunpur

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: गैंगस्टर एक्ट के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Wed, 21 Aug 2024 10:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Aug 2024 10:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया। पुलिस की कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested under Gangster Act in police encounter in Jaunpur
पुलिस की गोली से घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के उसराभांदी में मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा के मुताबिक जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार की देर रात क्षेत्र में सरपतहां थाना व शाहगंज की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। 
विज्ञापन




बदमाशों का पीछा करते हुए सरपतहां पुलिस व शाहगंज पुलिस ने उसराभांदी गांव के समीप बदमाशों पर आत्मरक्षार्थ फायर किया, जिससे बदमाशों के पैर मे गोली लगने के बाद बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता राजन कुमार पुत्र रामलाल व मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन पुर गांव बताया। घायल बदमाश राजन पर जनपद के विभिन्न थानों मे दुष्कर्म व हत्या के प्रयास व गैंगस्टर समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोनू यादव के विरुद्ध गैंगस्टर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व दो खोखा 315 बोर और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया कि नगर व क्षेत्र में दो गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed