{"_id":"65894322c870780868042d7a","slug":"two-miscreants-arrested-in-police-encounter-after-one-injured-shot-in-jaunpur-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Police Encounter: बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंकी फायरिंग, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Police Encounter: बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंकी फायरिंग, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली
Mon, 25 Dec 2023 02:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:24 PM IST
सार
मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे गए। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से बोलेरो वाहन के साथ ही तमंचा व संदिग्ध पाउडर सहित विभिन्न सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मछलीशहर व सिकरारा थाने की पुलिस की रविवार रात मछलीशहर के कोटवा बरवा नदी पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाशों के पास से नशीला पाउडर, तमंचा, कारतूस, चोरी की 12 मोबाइल व एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष मछलीशहर यजुवेंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी अपनी टीम के साथ मछलीशहर के ताजुद्दीनपुर में बक्शा में सराफा व्यवसायी लूट व हत्या से संबंधित अपराधियों की तलाश में लगे थे। मछलीशहर के उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव भी टीम के साथ कुंवरपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक बोलेरो वाहन पुलिस को चेकिंग करता देख तेजी से मछलीशहर की ओर गई। शक के आधार पर थानाध्यक्ष मछलीशहर को फोन पर सूचित किया। सक्रिय हुई पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश अपनी गाड़ी को बसहटा जाने वाली रोड पर मोड़कर भागने लगे, पुलिया से करीब 500 मीटर दूरी पर एक बड़े गड्ढे में बोलेरो फंस गई। उसमें सवार दोनों बदमाश बोलेरो छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस को जान से मारने की धमकी देकर की फायरिंग
पुलिस को पीछा करता देख बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश राजू जायसवाल निवासी करसड़ा थाना कछवा जिला मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस सभी 315 बोर, संदिग्ध सफेद पाउडर बरामद किया। साथ ही दो मोबाइल व 1850 रुपये बरामद हुए।
भाग रहे दूसरे बदमाश आशीष जायसवाल निवासी हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत जिला प्रयागराज को भी पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से भी संदिग्ध सफेद पाउडर, दो मोबाइल, जहरखुरानी से प्राप्त 1180 रुपये बरामद हुआ। बोलेरो चेकिंग में विभिन्न कंपनियों की कुल 8 चोरी के मोबाइल बरामद हुए। अभियुक्तों द्वारा नौ नवंबर 2023 को जंघई पड़ाव मछलीशहर पर भी एक व्यक्ति को जहरखुरानी का शिकार बनाकर उसके सामान की चोरी की गई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार शातिर बदमाश राजू जायसवाल पर वाराणसी, प्रयागराज में विभिन्न धाराओं में कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं।