फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two miscreants arrested in encounter, shot in leg

Jaunpur News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 21 Dec 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in encounter, shot in leg
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई सरपतहां व सिकरारा थाना क्षेत्रों में हुई। इस दौरान दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, उनके पैर में गोली लगी है। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन

सुइथाकलां : सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा-रामनगर मार्ग पर स्थित करीमपुर बिंद गांव के पास पुलिस शुक्रवार को गश्त पर थी। इस दौरान बदमाशों के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तभी पुलिस को बाइक सवार दो युवक आते दिखाई पड़े, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भागने लगे। पुलिस से घिरता देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगीऔर वह घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक कब्जे में ली।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित दर्वेशपुर निवासी शुभम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल युवक पर आजमगढ़, जौनपुर सहित विभिन्न थानों में उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कुल सात मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा : सिकरारा व तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार की भोर में शारदा सहायक नहर की चांदपुर पुलिया के पास से एक अंतर जनपदीय बदमाश पशु तस्कर को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता सौरभ कुमार पाल निवासी ग्राम शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश की तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। उस पर सिकरारा, जलालपुर व महराजगंज में एक-एक, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर में एक एक मुकदमे दर्ज हैं।

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed