फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two minor sisters from jaunpur drove away bihar by maulavi police arretsd from purnia

जौनपुर से नाबालिग बहनों को भगाकर बिहार ले गया था मौलवी, पूर्णिया में पुलिस ने पकड़ा

Sun, 30 May 2021 05:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 May 2021 05:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से गायब दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले के एक गांव से बरामद कर लिया है। दोनों तीन दिन से गायब थीं। दोनों बहनों को एक मौलवी भगाकर अपने साथ ले आया था। 

विज्ञापन
two minor sisters from jaunpur drove away bihar by maulavi police arretsd from purnia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव से लापता नाबालिग बहनों को पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से बरामद किया है। दोनों को गांव के ही मदरसे में पढ़ाने वाला मौलवी भगा ले गया था। पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। बरामद बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी दो बहनें (16 और 11 वर्ष) गत बृहस्पतिवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में जानकारी हुई कि गांव के मदरसे में पढ़ाने वाला बिहार निवासी मौलवी भी उसी वक्त से लापता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिजनों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मौलवी का नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन बिहार के पूर्णिया में मिला। सीओ सदर रणविजय सिंह ने थाने के इंस्पेक्टर क्राइम हंसलाल यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार भेजा। वहां पुलिस टीम ने पूर्णिया जिले के रौता थाना अंर्तगत हतबावुना गांव स्थित घर से मौलवी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनें भी वहां से बरामद हुईं। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मौलवी पीड़ित परिवार के घर के ठीक सामने रहता था। बड़ी बहन से वह फोन पर बातचीत भी करता था। इसके लिए उसने एक मोबाइल फोन भी खरीद कर दिया था, जिसकी जानकारी होने पर मां ने फोन तोड़ दिया।

बाद में मौलवी ने दूसरा फोन लाकर दिया। बातचीत करते-करते वह उस लड़की और छोटी बहन को गांव से भगा ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed