फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two married women died, one injured in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में दो विवाहिताओं की मौत, एक घायल

Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two married women died, one injured in road accident
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग व खुटहन के दौलतपुर के पास सोमवार हुईंं सड़क दुर्घटनाओं में दो विवाहिताओं की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया व घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जफराबाद: जलालपुर के कुकडीपुर गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह बाइक से दोपहर घर जा रहे थे। जफराबाद जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग स्थित प्राइमरी स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राघवेंद्र सिंह पत्नी सहित गिर पड़े। इसी दौरान टैंकर के नीचे उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (40) का सिर आ गया और उनकी मौत हो गई। वहीं टैंकर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दिया, जिससे पोल टूट गया। संयोग अच्छा था कि पेट्रोल लदे टैंकर में शार्ट सर्किट से आग नहीं लगी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह ने शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खुटहन क्षेत्र के ओइना गांव निवासी दिनेश अपनी पत्नी मीरा देवी (55) के साथ सोमवार को स्कूटी से खुटहन बाजार गए थे। दोनों घर लौट रहे थे। दौलतपुर गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही पिकअप से स्कूटी में टक्कर हो गई। दिनेश बाई तरफ गिरे जबकि मीरा दाहिने ओर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पिकअप का पहिया मीरा के सिर को रौंदते हुए चला गया। पति दिनेश को भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा। मौका पाकर चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed