फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed in road accidents , three injured

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 24 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents , three injured
जिले में अलग अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे से नाराज लोगों ने मछलीशहर में चक्का जाम कर विरोध जताया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खतीरपुर भैंसा गांव निवासी शंकर राम (45) सिंचाई विभाग में सींच पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थे। वह साइकल से कहीं जा रहे थे। दोपहर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास पहुंचे थे
विज्ञापन


 तभी पिकअप की चपेट में आ गए। उन्हें  जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सतहरिया ः पंवारा थाना क्षेत्र के खाखोपुर लोहरी का पूरा निवासी रमाशंकर यादव (50) सुुबह साइकल से कहीं जा रहे थे। वह कुंवरपुर तिराहे के पास पहुंचे थे

 तभी ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सहित चालक फरार हो गया।
मड़ियाहूं ः क्षेत्र के चोरारी गांव निवासी सचिन कुमार (26) पुत्र सांता प्रसाद  स्कूटी से कहीं जा रहे थे। 

वह  नगर के गोलाबाजार के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर  मछलीशहर के पास हुए हादसे में बोलेरो के धक्के से पिता पुत्र घायल हो गए। सिकरारा थाना क्षेत्र के धरसवां गांव निवासी राजधर (45) अपने पिता श्रीनाथ (65) के साथ बाइक से मछलीशहर जा रहे थे।


पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय सीएचसी के डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मछलीशहर पहुंच गए। नाराज लोगों ने जौनपुर इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर 20 मिनट बाद जाम समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed