{"_id":"5d335f128ebc3e6cb370d102","slug":"two-killed-five-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-vns4739838119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल
Mon, 22 Jul 2019 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में स्कूटी सवार महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित पोस्ट मार्टम हॉउस के पास अपने घर से एक स्कूटी पर बैठ कर शहर जा रही युवती को ट्रक ने धक्का मार दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के उबारपुर गांव रहने वाली रेखा 26 पत्नी गणेश किसी कार्य से स्कूटी से जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। वह पचहटिया स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंची थी तभी ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रेहटी गांव में पेट्रोल पंप के पास स्पीड ब्रेकर के पास बाइक से गिकर युवक की मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड के मृतक की पहचान आदित्य सिंह (28)पुत्र शिवजी सिंह निवासी 10/8 मकबूल आलम रोड हुकुलगंज वाराणसी कैंट के रूप में हुई। वह जौनपुर से बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोट आने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के जीतापुर निवासी किरण पुत्री कंचन (19) कम्पूयर सीखने प्रशिक्षण केंद्र पर जा रही थी। रामपुर बाजार में पहुंची थी तभी जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गई । वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द बाजार से सब्जी लेकर पनियरिया गांव जारहे एक ही बाइक पर सवार चार लोग जपटापुर के पास बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल दिलीप (16), सौरभ सिंह (18), अजीत (18), सुजीत बिंद (18) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी पनियरिया गांव के निवासी हैं।